पत्नी के मायके में रहने से परेशान युवक का सुसाइड:सीतापुर में फांसी लगाई, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

May 24, 2025 - 00:00
 0
पत्नी के मायके में रहने से परेशान युवक का सुसाइड:सीतापुर में फांसी लगाई, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गांव सरायजीत में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सोनू शर्मा के रूप में हुई है। वह बालकराम शर्मा का पुत्र था। शुक्रवार दोपहर को सोनू का शव उसके घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतक के छोटे भाई अंकुश शर्मा ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सोनू की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। वह ससुराल नहीं आ रही थी। इस वजह से सोनू मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिजनों के अनुसार वह अक्सर उदास रहता और अकेले में चुपचाप बैठा रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोनू एक मिलनसार और मेहनती युवक था। इमलिया सुल्तानपुर थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0