परिवार से विवाद के बाद घर से निकला युवक:अमेठी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Jun 25, 2025 - 12:00
 0
परिवार से विवाद के बाद घर से निकला युवक:अमेठी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अमेठी के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। टांडा बांदा राजमार्ग स्थित केजीएन ढाबा के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूरे बचीलन मजरे तांबामऊ गांव थाना जायस के 21 वर्षीय लवकुश के रूप में हुई है। लवकुश की परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह रात में घर से निकलकर हाइवे की तरफ चला गया। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही फुरसतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने बताया की अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0