पर्यावरण दिवस पर चेयरमैन की पहल:817 पेड़ों से बना वाल्मीकि उपवन, गोमती तट पर नया ऑक्सीजन बैंक बनेगा

Jun 5, 2025 - 15:00
 0
पर्यावरण दिवस पर चेयरमैन की पहल:817 पेड़ों से बना वाल्मीकि उपवन, गोमती तट पर नया ऑक्सीजन बैंक बनेगा
सुल्तानपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद ने पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पिछले साल 28 सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 'स्वच्छ सुंदर हरित सुल्तानपुर' अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में गोमती नदी के तट पर पर्यावरण पार्क के पास 817 पेड़ लगाकर वाल्मीकि उपवन का निर्माण किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों और दोनों पटरियों पर हजारों पेड़ लगाए गए। पालिका ने इन पेड़ों की सुरक्षा के लिए विशेष कर्मचारियों की नियुक्ति की है। वर्तमान में लगभग 85 पेड़ों का संरक्षण किया जा रहा है। पूर्व सांसद के प्रयास याद किए पालिकाध्यक्ष ने पूर्व सांसद मेनका गांधी के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों को याद किया। उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं से आम, नीम, पाकड़, पीपल और बरगद जैसे ऑक्सीजन देने वाले पेड़ लगाने का आग्रह किया। गोमती नदी के किनारे नए ऑक्सीजन बैंक के लिए स्थान चिह्नित किया जा रहा है, जहां बैरीकेडिंग के साथ सघन वृक्षारोपण की योजना है। कार्यक्रम में संयुक्त समाज समिति के अध्यक्ष डॉ. सुधाकर सिंह, संयोजिका पल्लवी वर्मा, डॉ. आर.ए. वर्मा, मदन सिंह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0