पुराने विवाद को लेकर युवक पर हमला:आरोपी ने चाकू से किए कई वार, पुलिस ने गिरफ्तार किया

Sep 11, 2025 - 15:00
 0
पुराने विवाद को लेकर युवक पर हमला:आरोपी ने चाकू से किए कई वार, पुलिस ने गिरफ्तार किया
हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। ग्राम कछेलिया में हुई इस घटना में आरोपी सतीश सिंह चौहान ने पीड़ित युवक पर चाकू से 3-4 वार किए। पीड़ित की मां भगवन्ना ने थाना पाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बीती रात सतीश सिंह चौहान ने उनके बेटे से गाली-गलौज की। इसके बाद मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। आरोपी सतीश सिंह चौहान को धारा 118(1)/352/351(3) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण के अनुसार, घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0