प्रयागराज में एयरफोर्स जवान की मौत:पोस्टमार्टम में हार्ट प्रिजर्व, मौत का रहस्य बरकरार

Nov 7, 2025 - 22:00
 0
प्रयागराज में एयरफोर्स जवान की मौत:पोस्टमार्टम में हार्ट प्रिजर्व, मौत का रहस्य बरकरार
प्रयागराज के बमरौली एयरफोर्स स्टेशन में तैनात जवान घानाराम की संदिग्ध मौत का रहस्य पोस्टमॉर्टम के बाद भी बरकरार है। गुरुवार को ड्यूटी के बाद टहलते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 37 वर्षीय घानाराम मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद एयरफोर्स जवानों ने पूरे सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को सेना की एम्बुलेंस से उनके पैतृक गांव भेजा। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए घानाराम का हार्ट प्रिजर्व कर लिया है। एयरफोर्स प्रशासन ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है और विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि घानाराम कई वर्षों से बमरौली एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थे। उन्हें अनुशासित और शांत स्वभाव का माना जाता था। उनके आकस्मिक निधन से साथी जवानों में शोक है। शुक्रवार शाम एयरफोर्स परिसर में साथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0