फतेहपुर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक

Aug 5, 2025 - 06:00
 0
फतेहपुर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक
फतेहपुर | फतेहपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष जलालउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने दिवंगत नेता को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रखंड अध्यक्ष अंसारी ने कहा कि गुरुजी झारखंड के निर्माता, गरीबों और आदिवासियों के मसीहा थे। उनका सादा जीवन, उच्च विचार और संघर्षशील व्यक्तित्व उन्हें जन-जन के हृदय में अमर बना गया। उनका निधन एक युग का अंत है। सभा में जयप्रकाश, नारायण पंडित, कार्तिक राणा, मजबुल अंसारी, राजकीशोर यादव, सुनील सोरेन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कांग्रेस परिवार की ओर से दिवंगत नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0