फतेहपुर में नहर में मिला युवती का शव:24 घंटे से थी लापता, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Oct 4, 2025 - 09:00
 0
फतेहपुर में नहर में मिला युवती का शव:24 घंटे से थी लापता, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव के समीप नहर में गिरी एक युवती का शव 24 घंटे बाद बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार सुबह से ही युवती का कोई पता नहीं चल पाया था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे दरियापुर निवासी बब्बू दीक्षित की 20 वर्षीय पुत्री खुशी दीक्षित नहर के पास गई थी। इसी दौरान वह नहर में गिर गई। घटना के बाद से ही उसकी तलाश जारी थी। शनिवार सुबह लगभग 6 बजे यानी घटना के 24 घंटे बाद, युवती का शव नहर में गिरे स्थान से करीब 200 मीटर दूर देखा गया। सूचना मिलने पर बिंदकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0