फिर 350 पार हुआ मेरठ का AQI:स्माॅग और धुंध के कारण बढ़ रही आंखों में जलन की समस्या

Nov 10, 2025 - 07:00
 0
फिर 350 पार हुआ मेरठ का AQI:स्माॅग और धुंध के कारण बढ़ रही आंखों में जलन की समस्या
मेरठ में जैसे जैसे तापमान में गिरावट आ रही है वैसे ही शहर की हवा भी जहरीली होती जा रही है। रविवार को सुबह के समय मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के करीब 378 तक पहुंच गया, जबकि शाम को भी यह खतरे के स्तर से नीचे नहीं आया और 351 दर्ज किया गया। स्मॉग बढ़ा रहा परेशानी पूरा शहर स्मॉग की चादर में लिपटा रहने के कारण लोगों ने सुबह-शाम की सैर करना बंद कर दिया है। हवा में घुला धुआं और धूल के कण सांसों को जकड़ रहे हैं। एनसीआर के अधिकांश शहरों में हवा लाल श्रेणी में पहुंच चुकी है। रविवार को मेरठ तीसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज हुआ। शहर का AQI गंगानगर : 331 जयभीम नगर : 353 पल्लवपुरम : 370 बेगमपुल : 341 दिल्ली रोड : 348 तापमान में लगातार गिरावट चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान : 28.3°C और न्यूनतम तापमान : 12.5°C दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है और आने वाले दिनों में यह असर और तेज़ होगा। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0