बदायूं में मौसम का बदला मिजाज:घने बादल और ठंडी हवाओं से मिली गर्मी से राहत, तापमान 27 डिग्री

Jun 20, 2025 - 09:00
 0
बदायूं में मौसम का बदला मिजाज:घने बादल और ठंडी हवाओं से मिली गर्मी से राहत, तापमान 27 डिग्री
बदायूं में आज कई दिन बाद लोगों को तेज धूप से राहत मिली है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। हवा भी 16 से 18 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है। बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश नहीं भी हुई तो शाम तक इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं। पिछले कई सप्ताह से सुबह जागने के बाद लोगों को तेज धूप से रूबरू होना पड़ता था। दिन चढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी में लोग पसीना पसीना होते रहते थे। उस पर भी गर्म हवाओं के कारण लोगों का दोपहर में घरों से निकलना मुहाल हो जाता था। आलम यह था कि रूटीन के काम लोग सुबह सुबह ही निपटाकर घरों में बैठ जाते थे। दोपहर को बेहद जरूरी काम से ही घर से निकलते थे। पारा भी रोजाना 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था। हालांकि कल शाम हुई आधा घंटे की बारिश से जहां राहत मिली। वहीं आज भी आसमान में भोर से ही बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा चल रही है। इससे लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। आज टेंपरेचर भी 27 डिग्री सेल्सियस है जो दोपहर तक अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की अटकलें हैं। जाहिर है कि आज लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। हल्की बारिश के भी आसार हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0