बरसते पानी के बीच निकली तिरंगा यात्रा:जिला न्यायाधीश, डीएम और एसपी के नेतृत्व में निकली रैली

Aug 13, 2025 - 15:00
 0
बरसते पानी के बीच निकली तिरंगा यात्रा:जिला न्यायाधीश, डीएम और एसपी के नेतृत्व में निकली रैली
जौनपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के नेतृत्व में निकाली गई। रैली में अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल के जवान, छात्र-छात्राएं, शिक्षक और आम नागरिक शामिल हुए। यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर लाइन बाजार, गांधी तिराहा, अंबेडकर तिराहा, कलेक्ट्रेट परिसर और जोगियापुर होते हुए सद्भावना पुल से शाही किले तक पहुंची। मार्ग में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्ट्रेट में क्रांति स्तंभ, सरदार पटेल की प्रतिमा और शहीद स्तंभ पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रैली में एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड और विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। भारी बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। सभी ने 'भारत माता की जय' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाए। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों ने बारिश में भी बड़ी संख्या में भाग लेकर एकता का परिचय दिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन शाही किले में राष्ट्रगान के साथ हुआ। जिलाधिकारी ने सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0