बरेली में हिंसा में शामिल उपद्रवियों के ठिकानों पर शनिवार को दिनभर बुलडोजर की कार्रवाई चलती रही। पूरे दिन बुलडोजर गरजता रहा और रात होते-होते पुलिस ने बुलडोजर के साथ रूट मार्च निकाला। रूट मार्च में पुलिस फोर्स आगे-आगे और बुलडोजर पीछे-पीछे चलता दिखा। महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाई दमखम किला थाना क्षेत्र में रात को आईपीएस सोनाली मिश्रा के नेतृत्व में बुलडोजर के साथ रूट मार्च किया गया। इस मार्च में पुलिस, पीएसी, आरएएफ और बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मी शामिल थीं। इस रूट मार्च ने महिला शक्ति का दमदार प्रदर्शन किया। जखीरा से शुरू होकर पूरे इलाके में रूट मार्च रूट मार्च जखीरा मोहल्ले से शुरू होकर किला थाना क्षेत्र के कई इलाकों में निकाला गया। बुलडोजर और पुलिस को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस का संदेश स्पष्ट था जो भी बरेली की हवा में जहर घोलेगा, उसके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई तय है। तौकीर रज़ा की पार्टी के नेता के बारातघर पर बुलडोजर 26 सितंबर की हिंसा के बाद पुलिस और प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बीडीए ने आईएमसी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस के बारातघर पर बुलडोजर चलाया। करीब 1000 वर्ग गज में बने लगभग 5 करोड़ रुपए के बारातघर को ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम ने 200 दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया सिर्फ बीडीए ही नहीं, नगर निगम ने भी कार्रवाई की। सैलानी मार्केट की करीब 200 दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि उपद्रवियों और उनके मददगारों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। योगी सरकार का बुलडोजर मॉडल गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलडोजर बाबा’ के नाम से मशहूर हैं। जो भी प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है, उस पर योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई होती है।