बलरामपुर की सोनिया को नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान

Jun 4, 2025 - 06:00
 0
बलरामपुर की सोनिया को नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान
बलरामपुर | राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षणिक संप्रवाह कार्यक्रम में बलरामपुर की सहायक शिक्षक सोनिया गुप्ता को नवाचारी गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला। सोनिया गुप्ता शासकीय प्राथमिक शाला लेंजवापारा, विकासखंड बलरामपुर में पदस्थ हैं। कार्यक्रम में जिले के चार अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें राजकुमार जायसवाल, मानसरोवर सिंह और ज्योति श्याम शामिल हैं। सभी को शैक्षणिक नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण पत्र और मोमेंटो दिया गया। रमेश साकेत को कार्यक्रम में सतत सहयोग के लिए विशेष सम्मान मिला। यह आयोजन जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान रायपुर और एससीईआरटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0