बलिया में करंट लगने से महिला की मौत:पंखा बंद करते समय हुआ हादसा, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ा

Aug 13, 2025 - 12:00
 0
बलिया में करंट लगने से महिला की मौत:पंखा बंद करते समय हुआ हादसा, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ा
बलिया के पंदह ब्लॉक स्थित सहुलाई ग्रामसभा में बुधवार को एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान मुनिया देवी (40) के रूप में हुई है। वह भी राजभर की पत्नी थीं। घटना के समय मुनिया देवी अपने घर में अकेली थीं। वह पंखा बंद करने गई थीं। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ीं। इस दौरान पंखा भी उनके ऊपर गिर गया। घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। काफी समय बाद परिजन घर लौटे। उन्होंने मुनिया देवी को जमीन पर गिरा देखा। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक छा गया है। मुनिया देवी के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0