बसपा का 2027 में सरकार बनाने का दावा:देवरिया में पूर्व एमएलसी बोले- भाजपा-सपा से नाराज जनता बसपा की ओर

Jun 18, 2025 - 09:00
 0
बसपा का 2027 में सरकार बनाने का दावा:देवरिया में पूर्व एमएलसी बोले- भाजपा-सपा से नाराज जनता बसपा की ओर
देवरिया के टाउन हाल स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी और पूर्व एमएलसी विजय प्रताप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विजय प्रताप ने बसपा की भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी 2027 में अपनी नीतियों और कार्यकर्ताओं के बल पर सरकार बनाएगी। उनके अनुसार वर्तमान में जनता भाजपा और सपा की नीतियों से असंतुष्ट है। लोगों की आशाएं अब बसपा से जुड़ी हैं। श्रीराम शरण सिंह सैथवार ने 2007 की तरह 2027 में भी भाईचारे के आधार पर बसपा की सरकार बनने का विश्वास जताया। जिलाध्यक्ष इंजीनियर अम्बरीश कुमार ने जिले में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में रामसूरत चौधरी, सुरेश कुमार गौतम, कतलेश कुमार गौतम, गुनेश्वर प्रसाद और अजय कुमार ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में दीनदयाल भारती, राजेश राजभर, श्रीप्रकाश पाल, सन्देश यादव, संतोष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0