बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के भीटा खुर्द गांव में शनिवार दोपहर एक युवक पर चाकुओं से हमला किया गया। मामूली विवाद के चलते हुए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, भीटा खुर्द निवासी प्रिंस यादव अपने घर के सामने बांस का घेरा ठीक कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों से बांस के घेरा टूटने को लेकर उनका विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही गाली-गलौज में बदल गया और विपक्षी पक्ष ने प्रिंस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है चाकू के कई वार लगने से प्रिंस लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजनों ने तत्काल उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि प्रिंस को गहरी चोटें आई हैं, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत अब स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और मौके का मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि विवाद छोटा था, लेकिन यह हिंसक रूप ले लिया है।