बहराइच में कमरे में मिला महिला का श‌व:एक साल पहले हुई थी शादी, रात में पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा

Jun 25, 2025 - 15:00
 0
बहराइच में कमरे में मिला महिला का श‌व:एक साल पहले हुई थी शादी, रात में पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा
बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चंदेला कला ग्राम पंचायत के मजरा तेलिनपुरवा निवासी मिथलेश कुमार की पत्नी सोनी (22) का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। घटना मंगलवार रात की है। सोनी रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर सोनी का शव फंदे से लटका मिला। रात में हुआ था विवाद कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि देर रात मृतका और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता बुद्धिलाल ससुराल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की शादी एक साल पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0