बहराइच में पिकअप पेड़ से टकराकर पलटी:मजदूर की मौत, दो साथी घायल, घर लौटते समय हादसा

Sep 9, 2025 - 12:00
 0
बहराइच में पिकअप पेड़ से टकराकर पलटी:मजदूर की मौत, दो साथी घायल, घर लौटते समय हादसा
बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खैरीघाट थाने के सीतापुरवा गांव के तीन मजदूर पिकअप में सवार होकर भगवानपुर से वापस लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे भगवानपुर-सिकंदरपुर मार्ग पर पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सीतापुरवा निवासी ननकू पुत्र चंदर की मौके पर मौत हो गई। उनके साथी गुड्डू और हरिनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद ननकू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल गुड्डू और हरिनाम सिंह का अस्पताल में इलाज जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0