बहराइच में रात को बारिश से मौसम बदला:तापमान 40 से घटकर 35 डिग्री हुआ, किसानों को भी मिली राहत

Jun 20, 2025 - 12:00
 0
बहराइच में रात को बारिश से मौसम बदला:तापमान 40 से घटकर 35 डिग्री हुआ, किसानों को भी मिली राहत
बहराइच में गुरुवार देर रात मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ लगभग 40 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से लोग तेज धूप और उमस से परेशान थे। रात करीब तीन बजे अचानक मौसम में बदलाव आया। बारिश के कारण जिले के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 40 डिग्री से घटकर 35 डिग्री हो गया है। सुबह से बादल छाए शुक्रवार सुबह जनपद में आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी तेज बारिश की संभावना है। बारिश से जहां आम लोगों को गर्मी से निजात मिली है, वहीं किसानों को भी राहत मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0