बांदा में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़:आरोपी के पास से 3.65 किलो सूखा और 11.84 किलो हरा गांजा बरामद

Jun 29, 2025 - 15:00
 0
बांदा में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़:आरोपी के पास से 3.65 किलो सूखा और 11.84 किलो हरा गांजा बरामद
बांदा पुलिस ने अवैध गांजे की खेती और तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर अतर्रा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस को देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बरहेंडा का मानसिंह अवैध गांजे की खेती करता है। वह सूखे गांजे की बिक्री के लिए जा रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी में आरोपी के पास से 3.65 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने घर में गांजे की खेती करता है। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 11.84 किलोग्राम हरे गांजे के पौधे भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी मानसिंह पुत्र रामसिंह बरहेंडा का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले भी वर्ष 2021 में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने वर्तमान मामले में धारा 8/20 NDPS एक्ट और 8(ए)/20 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0