बांदा में महिला ने दी जान:घर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

May 26, 2025 - 15:00
 0
बांदा में महिला ने दी जान:घर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। ग्राम पारा बिहारी में रहने वाली 45 वर्षीय गिरजा ने सुबह अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फांसी के फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरजा अपने पति छोटेलाल के साथ रहती थीं। उनकी मृत्यु से परिजन शोक में डूबे हैं। आत्महत्या के कारणों की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। बिसंडा थाना प्रभारी ने बताया की सुबह सूचना मिली थी कि एक 45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0