फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के संविदा कर्मचारी एसएन फीडर पर धरना दे रहे हैं। बुधवार को कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता से उपखंड अधिकारी तक को अपनी मांगों का पत्र भेजा है। जिलाध्यक्ष पीतम सिंह ने बताया कि विभाग 55 साल की उम्र का हवाला देकर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है। नियम के अनुसार सेवा की अधिकतम आयु सीमा 60 साल है। फीडरों की संख्या अधिक है, लेकिन कर्मचारियों की कमी से काम प्रभावित हो रहा है। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि उनका परिवार इसी नौकरी से चलता है। इसके बावजूद भी सरकार उन्हें बेरोजगार करने का कुचक्र रच रही है। अभी केवल 72 घंटे का धरना प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी
यदि इस दौरान उनकी मांगों को नहीं माना गया तो उनके द्वारा आगे भी अनिश्चितकाल के लिए प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। कर्मचारियों ने 72 घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू किया है। संयोजक राकेश कुमार अकेला के अनुसार काम के दौरान कई कर्मचारियों की मौत होती है। मृतक के परिवार को न तो बीमा का लाभ मिलता है और न ही ईएसआई की सुविधा। हड़ताल पर जाने की चेतावनी
मांगें पूरी न होने पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। प्रदर्शन में राकेश कुमार अकेला, ज्ञान सिंह, जितेंद्र कुमार, विष्णु मोहन समेत कई कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल से जनता को होने वाली परेशानी के लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे।