बिहार में NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान:BJP-101, JDU- 101, चिराग को 29, उपेंद्र कुशवाहा-मांझी को 6-6 सीटें

Oct 12, 2025 - 19:00
 0
बिहार में NDA ने किया सीट शेयरिंग का ऐलान:BJP-101, JDU- 101, चिराग को 29, उपेंद्र कुशवाहा-मांझी को 6-6 सीटें
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है। बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं जदयू 101 सीटों पर लड़ने जा रही है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM को 6 सीटें दी गई हैं। सूत्रों की माने तो मांझी को गयाजी की टेकारी, अतरी, इमामगंज, बराचट्टी विधानसभा के साथ ​​​​​​सासाराम की कुटुंबा और जमुई की सिकंदरा विधानसभा सीट मिली है। भास्कर की खबर पर लगी मुहर भास्कर ने 1 महीने पहले ही बता दिया था कि बीजेपी 101, और जदयू 102 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ 40 सीटों का बंटवारा चिराग, उपेंद्र कुशवाहा और मांझी के बीच होगा। पिछले 2 विधानसभा चुनाव में NDA की सीट शेयरिंग और रिजल्ट 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 110 सीटों पर लड़ी थी, उसे 74 पर जीत मिली थी। वहीं JDU 115 सीटों पर लड़ी थी और 43 सीटों पर जीती थी। NDA की सीट शेयरिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0