फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक को बुर्का पहनकर लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। यह घटना खुजहा के पास स्थित बावनी इमली शहीद स्थल पार्क के अंदर हुई। हिंदू नेता धर्मेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि युवक रामपुर जिले का निवासी है और हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने का काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि अब ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाएगा। महिला उपनिरीक्षक ज्योति अहिरवार ने बताया कि एंटी रोमियो टीम को खजुहा चौराहे के पास सूचना मिली थी कि बावनी इमली बागबादशाही के पास एक व्यक्ति लड़कियों और महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा है और अश्लील इशारे कर रहा है। टीम में महिला कांस्टेबल रश्मि पटेल, सीमा पाण्डेय और कांस्टेबल अजय रघुवंशी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति सफेद शर्ट और जींस पहने हुए था। निगरानी के दौरान, उसे राहगीर महिलाओं और लड़कियों को हाथ हिलाकर अश्लील इशारे करते और आपत्तिजनक बातें कहते हुए पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फैजान, पुत्र नब्बूअली, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम इन्ट्री, थाना भोड, जनपद रामपुर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।