बुलंदशहर में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ज्योति कलश यात्रा का शनिवार को बुलंदशहर पहुंचने पर राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यह यात्रा वंदनीय माताजी भगवती देवी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। यात्रा के शहीद चौक पहुंचने पर राष्ट्र चेतना मिशन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी नारों और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा के रथ पर स्थापित ज्योति कलश का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन और आरती की तथा लोक कल्याण की कामना की। नगर के कई अन्य स्थानों पर भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, गायत्री परिवार के जिला संयोजक कुलदीप मित्तल, घनेन्द्र शर्मा, आचार्य कृष्ण मिश्रा, देवेश शर्मा, लकी पंडित, अर्पित भारद्वाज, गगन चौधरी, प्रिंस चौधरी, कुलदीप अग्रवाल, अरुण राजपूत, हेमन्त गुप्ता और मुकुल राजपूत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।