बुलंदशहर में सड़कों की मरम्मत शुरू:5 प्रमुख मार्गों पर गड्ढे भरने का काम जारी, 2 करोड़ का बजट जारी

Sep 13, 2025 - 00:00
 0
बुलंदशहर में सड़कों की मरम्मत शुरू:5 प्रमुख मार्गों पर गड्ढे भरने का काम जारी, 2 करोड़ का बजट जारी
बुलंदशहर नगर पालिका ने शहर की खराब सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात से पांच प्रमुख मार्गों पर गड्ढे भरने का कार्य आरंभ किया गया। जिसके लिए दो करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। नगर पालिका के अवर अभियंता कपिल मोहन के अनुसार, पांच प्रमुख मार्गों पर गड्ढे भरने का काम किया जाएगा। इनमें काला आम से स्याना अड्डा, शनिदेव मंदिर से नुमाईश मैदान रोड और अस्पताल रोड शामिल हैं। कार्य की शुरुआत दिल्ली रोड से की गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग दो करोड़ रुपए खर्च होंगे। सबसे ज्यादा खराब स्थिति काला आम चौराहा से स्याना अड्डा रोड की है। इस मार्ग से रोजाना दो लाख से अधिक लोग गुजरते हैं। यह शहर के मुख्य बाजार का भी रास्ता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण गुरुवार को व्यापारियों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। इससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0