बेटी को स्कूल छोड़ने गए युवक की मौत, LIVE VIDEO:बुलंदशहर के स्कूल परिसर में बेहोश होकर गिरा, फिर नहीं उठा

Dec 20, 2025 - 16:00
 0
बेटी को स्कूल छोड़ने गए युवक की मौत, LIVE VIDEO:बुलंदशहर के स्कूल परिसर में बेहोश होकर गिरा, फिर नहीं उठा
बुलंदशहर के स्याना में बच्चे को स्कूल छोड़ने गए 40 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे हुई और पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय तारीक मेवाती अपने बच्चे को नगर के एक निजी विद्यालय में छोड़ने गए थे। स्कूल परिसर में ही वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जहां स्कूल स्टाफ में भी हड़कंप मच गया। उन्हें तुरंत नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि तारीक मेवाती की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए नम आंखों के बीच उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0