देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के शिवदत्त छपिया गांव में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह शौच के लिए खेत गए ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव खेत में पड़ा हुआ था और उसकी हालत देखकर लग रहा था कि वह कई दिनों से वहीं पड़ा है। शव आंशिक रूप से सड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही भटनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस अब शव की शिनाख्त करने और यह पता लगाने में जुटी है कि शव किसका है और यहां कैसे पहुंचा।