भरतपुर में 12 लोगों पर ढही मिट्‌टी, 2 की मौत:पानी की पाइप लाइन की साइट पर हादसा, अब तक 4 लोगों का रेस्क्यू

Jun 29, 2025 - 10:00
 0
भरतपुर में 12 लोगों पर ढही मिट्‌टी, 2 की मौत:पानी की पाइप लाइन की साइट पर हादसा, अब तक 4 लोगों का रेस्क्यू
भरतपुर में चंबल प्रोजेक्ट की पाइप लाइन डालने के दौरान मिट्‌टी ढहने से एक ही परिवार के 12 लोग दब गए। हादसे में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई है। अब तक 6 लोगों बाहर निकाला गया है। हादसा गहनौली थाना इलाके में रविवार सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। घायलों को आरबीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया- जंगी के नगला के पास पाइप लाइन के लिए खुदाई की जा रही है। यहां से निकली मिट्‌टी को भरने के लिए फतेहपुर सीकरी (यूपी) के रहने वाले 10 से 12 लोग आए थे। सभी उट्‌टू गांव के रहने वाले हैं। मिट्टी भरने के दौरान हादसा हो गया। करीब 10 फीट गहरे गड्‌ढे में उतरे थे जानकारी के अनुसार साइट पर करीब 10 फीट की खुदाई हुई है। ये सभी लोग इसी गड्‌ढे में मिट्‌टी भरने के लिए उतरे थे। इसी दौरान टनों मिट्‌टी भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे की सूचना पर पहुंची जिला प्रशासन की टीमों ने 6 लोगों को मिट्‌टी से बाहर निकाला। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान अनुकूल (22) और विमला देवी (45) के तौर पर हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0