भारतीय जनता पार्टी माता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दि वर्ष पर विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 21 मई 2025 को हरदोई आएंगे। वे सुबह 11:30 बजे जेके पब्लिक स्कूल में एक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। इस संगोष्ठी में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके योगदान पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 1:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे। वे अभियान की जानकारी साझा करेंगे और प्रदेश की राजनैतिक स्थिति पर चर्चा करेंगे।