भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के बवाना में एक व्यक्ति ने दो साल की बच्ची से रेप किया, गिरफ्तार

Jul 2, 2025 - 07:00
 0
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के बवाना में एक व्यक्ति ने दो साल की बच्ची से रेप किया, गिरफ्तार
दिल्ली के बवाना इलाके में एक शख्स को दो साल की बच्ची से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये वारदात शुक्रवार को हुई थी। जब बच्ची की मां काम से लौटी और बच्ची को रोते देखा, तब इसके बारे में पता चला। एक अधिकारी ने बताया कि मां ने बड़ी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस का शख्स छोटी बहन को अपने कमरे में ले गया था। यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, उसे नहलाया और उसके कपड़े भी बदले। जब मां ने बच्ची का शरीर देखा तो उसके शरीर में दर्द था और सूजन भी थी। मां अपनी बेटी को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। आज की अन्य बड़ी खबरें... नए क्रिमिनल कानूनों का एक साल, शाह बोले- न्याय प्रणाली सरल हुई, इसे पारदर्शी बनाएंगे तीन नए क्रिमिनल कानूनों के लागू होने का एक साल पूरा होने पर नई दिल्ली में ‘न्याय प्रणाली में विश्वास का स्वर्णिम वर्ष’ कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- मोदी जी के नेतृत्व में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय से युक्त शासन का एक स्वर्णिम कालखंड शुरू होने वाला है। जनता के अधिकारों की रक्षा करने वाली न्याय प्रणाली को पारदर्शी, जनता के उपयोगी और समयबद्ध बनाने से बड़ा रिफॉर्म कोई नहीं हो सकता। नए कानूनों से FIR करेंगे तो तुरंत न्याय मिलेगा, इससे जनता का विश्वास बढ़ेगा। समय पर न्याय मिले इसलिए हमनें पुलिस, प्रॉसीक्यूशन और ज्यूडिश्यरी को समयसीमा से बांधा हैं। न्याय प्रणाली सरल हुई है, इसे हम पारदर्शी बनाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0