मऊ में डंपर ने बाइक सवार को रौंदा:भाई की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था घर

May 24, 2025 - 12:00
 0
मऊ में डंपर ने बाइक सवार को रौंदा:भाई की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था घर
मऊ में शुक्रवार की रात में एक डंपर ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना थाना कोपागंज क्षेत्र के फोरलेन पर चढ़ते समय काछीकला पुल के पास की है। मृतक की पहचान देवेंद्र राजभर के रूप में हुई। देवेंद्र थाना सरायलखंसी के जयसिंहपुर का रहने वाला था। वह मध्य प्रदेश के इंदौर में पोकलेन चालक था। अपने बड़े भाई की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। हादसे के बाद डंपर चालक फरार 23 मई की रात करीब 8:30 बजे देवेंद्र अपने बड़े भाई की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। काछीकला ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। डंपर ने बाइक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटा। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अरविंद राजभर ने बताया कि देवेंद्र पांच भाई और दो बहनों में से एक था। उनके पिता खेती-किसानी करते हैं। देवेंद्र के बड़े भाई की शादी 1 जून को होनी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0