मथुरा में डरा रही यमुना:पर्यटन थाना में भरा पानी,मोक्षधाम के द्वार पर पहुंची यमुना
Sep 6, 2025 - 09:00
0
मथुरा में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लगभग खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर बह रही यमुना अब बेकाबू होती दिखाई दे रही है। यमुना की बाढ़ की चपेट में रिहायशी इलाके से लेकर पर्यटन थाना भी आ गया है। मोक्षधाम के गेट तक यमुना हिलोरे मार रही है। परिक्रमा मार्ग हुआ बंद मथुरा में यमुना खतरे के निशान 166 मीटर से करीब एक मीटर ऊपर बहने लगी तो बेकाबू होती दिखाई दी। जो यमुना परिक्रमा मार्ग से करीब 800 मीटर दूर बहती थी वह अब वृंदावन में परिक्रमा मार्ग में हिलोरे मार रही है। यमुना का पानी परिक्रमा मार्ग में आने के कारण इस रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां पहुंचा पानी परिक्रमा मार्ग में यमुना का पानी वराह घाट पर 2 फीट तो कालिदह पर 4 फीट से ज्यादा है। वहीं चीरघाट से लेकर केशीघाट तक घाट ही पानी में डूब गए हैं। यमुना जगन्नाथ घाट पर भी हिलोरे मार रही है। वहीं पानीघाट और गुरुकुल तिराहा पर भी पानी सड़क पर पहुंच गया है। ज्ञान गुदड़ी में दी यमुना ने दस्तक वृंदावन में विकराल रूप दिखा रही यमुना का पानी खादर के इलाकों को पार कर अब बांगर इलाके में भी पहुंच गया है। प्राचीन धार्मिक स्थल ज्ञान गुदरी पर भी यमुना पहुंच गई है। यहां के बारे में कहा जाता है उद्धव जी को द्वापर में गोपियों ने यहां ज्ञान दिया था। इसीलिए इसे ज्ञान गुदरी कहा जाता है। घरों को नहीं छोड़ रहे लोग मथुरा में प्रशासन बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोगों से लगातार बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। लेकिन अभी भी हजारों लोग ऐसे हैं जो घरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं श्याम कुटी इलाके के रहने वाले मनोज शर्मा। इस कॉलोनी में 5 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है। सभी रास्ते बंद हैं घरों में पानी एक एक मंजिल तक पहुंच गया है। मनोज ने बताया कि घरों में समान है कैसे निकला जाए। चोरी का डर है पीने का पानी बारिश के पानी से काम चला रहे हैं। पर्यटन थाना में पानी में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी बाढ़ का पानी पर्यटन थाना में भी पहुंच गया। यहां पानी भरा होने के कारण पुलिस कर्मियों को ड्यूटी देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस कर्मियों को हो रही दिक्कत को देखते हुए अधिकारियों ने थाना में रखे समान को वृंदावन कोतवाली में शिफ्ट करने के आदेश दे दिए। जरूरतमंदों को बांटा जा रहा खाना बाढ़ का पानी भरा और पीड़ितों को खाने पीने की समस्या हुई तो जरूरतमंदों के मदद के लिए मददगारों ने हाथ बढ़ाए। पानी भरा होने के बीच लोग बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाते दिखे। पुणे की एक संस्था नाव में खाना भरकर जरूरतमंदों तक पहुंचा रही है।
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.