महराजगंज में किशोरी ने लगाई फांसी:मां-दादी के खेत जाने के दौरान हुई घटना, जांच जारी

Oct 17, 2025 - 21:00
 0
महराजगंज में किशोरी ने लगाई फांसी:मां-दादी के खेत जाने के दौरान हुई घटना, जांच जारी
महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के बोदना गांव में शुक्रवार शाम एक 14 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, बोदना निवासी अनिल प्रजापति की बेटी किरण प्रजापति ने शाम करीब 5 बजे यह कदम उठाया। उस समय उसकी मां ममता और दादी खेत गई हुई थीं। खेत से लौटने पर परिजनों ने किरण को फंदे से लटका देखा। मृतका के दादा सुदर्शन प्रजापति ने बताया कि किरण जेकेआई स्कूल बोदना में कक्षा 10 की छात्रा थी। घर में उसके दो छोटे भाई-बहन नीरज (10 वर्ष) और अंजू (9 वर्ष) हैं। किरण के पिता अनिल प्रजापति रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहते हैं। ठूठीबारी थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0