महर्षि वाल्मीकि जयंती जनपद में मनाई गई:श्रीराम जानकी मंदिर में रामायण पाठ का हुआ आयोजन

Oct 7, 2025 - 18:00
 0
महर्षि वाल्मीकि जयंती जनपद में मनाई गई:श्रीराम जानकी मंदिर में रामायण पाठ का हुआ आयोजन
सोनभद्र जिला मुख्यालय के रॉबर्ट्सगंज स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह के मार्गदर्शन में रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया। उन्होंने श्रीराम जानकी की मूर्ति का पूजन-अर्चन कर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित कर रामायण पाठ की शुरुआत की। कई गणमान्य नागरिक और भक्तगण उपस्थित रहे इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा ने सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन में ज्ञान प्राप्त कर प्रभु श्रीराम की भक्ति को अपनाया। उनकी जयंती हमें उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। संस्कृति विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दलों 'गीता रानी एंड लोक गीत पार्टी' और 'कमलेश कुमार एंड लोक गीत पार्टी' के कलाकारों ने महर्षि वाल्मीकि रामायण पाठ, भजन और भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक और भक्तगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0