महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पति घर लौटा तो मिली पत्नी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Apr 28, 2025 - 20:00
 0
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पति घर लौटा तो मिली पत्नी की लाश, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में दिउलिया मनिया छपरा के भरपटिया टोला में एक महिला ने रविवार शाम को छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूनम (32) के रूप में हुई है। वह शेखर यादव की पत्नी थी। घटना के समय पूनम का पति शेखर कप्तानगंज में मजदूरी करने गया था। सोमवार दोपहर 3:30 बजे जब वह घर लौटा तो पत्नी को फांसी पर लटका पाया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही खोटही और रामकोला थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका के सास-ससुर मथुरा से सत्संग कर सोमवार सुबह 10-11 बजे घर लौटे थे। पूनम के पति शेखर मंदबुद्धि हैं और चार भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं। दंपति की एक 2 वर्षीय बेटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना से परिवार में मातम छा गया है। पति शेखर सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष रामकोला ने बताया कि मामले में पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला का शव फंदे से लटक रहा था। पति बाहर था सूचना पर पुलिस ने स्थानीय महिलाओं की उपस्थिति में शव को उतरवाया। आगे की कार्रवाई चल रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0