महेंद्र राजभर पर हमले का मामला:AAP का आरोप- ओमप्रकाश राजभर की साजिश, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन करेंगे

Jun 11, 2025 - 15:00
 0
महेंद्र राजभर पर हमले का मामला:AAP का आरोप- ओमप्रकाश राजभर की साजिश, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन करेंगे
मऊ में आम आदमी पार्टी ने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर पर हुए हमले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। AAP के जिला अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने ओमप्रकाश राजभर और एनडीए पर सुनियोजित साजिश का आरोप लगाया। विक्रमजीत सिंह ने कहा कि महेंद्र राजभर ने स्वयं ओमप्रकाश राजभर पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश को महेंद्र से राजनीतिक प्रभाव का डर है। सिंह ने कहा कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ता अपने स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। AAP के जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी को समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कम समय में स्वाभिमान पार्टी ने जनता के बीच अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने ओमप्रकाश पर टिकट वितरण में अनियमितता और परिवारवाद का भी आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी ने महेंद्र राजभर को अपना समर्थन देते हुए मामले की जांच की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर ओमप्रकाश राजभर माफी नहीं मांगते हैं तो वे आंदोलन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0