मानसरोवर चौराहे पर कार और बुलेट की टक्कर:बाइक सवार के दोनों पैर टूटे और सिर में गहरी चोट, लखनऊ रेफर

May 15, 2025 - 14:00
 0
मानसरोवर चौराहे पर कार और बुलेट की टक्कर:बाइक सवार के दोनों पैर टूटे और सिर में गहरी चोट, लखनऊ रेफर
प्रयागराज के मानसरोवर चौराहे पर बुधवार रात करीब 1 बजे क्रेटा कार और बुलेट बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार स्वप्निल पाण्डेय को गंभीर चोटें आईं। क्रेटा कार हांडी चिली रेस्टोरेंट के मालिक उत्कर्ष मिश्रा चला रहे थे। बुलेट बाइक पर कीडगंज निवासी 28 वर्षीय स्वप्निल पाण्डेय सवार थे। टक्कर में स्वप्निल के दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए और सिर में चोटें आईं। कोतवाली और बहादुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। घटना से कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0