मुरादाबाद में सिपाही बाढ़ में बह गया:रात में गश्त पर निकला था, मछली का जाल पैर से हटाते समय हादसा

Aug 12, 2025 - 12:00
 0
मुरादाबाद में सिपाही बाढ़ में बह गया:रात में गश्त पर निकला था, मछली का जाल पैर से हटाते समय हादसा
मुरादाबाद में बाढ़ग्रस्त एरिया में गश्त पर निकला सिपाही रामगंगा की बाढ़ में बह गया। तेज बहाव होने की वजह से सिपाही का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। सिपाही को रेस्क्यू करने के लिए SDRF की कई टीमों को लगाया गया है। स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। घटना का पता चलते ही SSP सतपाल अंतिल समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है। रेस्क्यू को तेज करने के लिए पीएसी के गोताखोरों को भी बुलाया गया है। घटना मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र की है। हादसा बाढ़ग्रस्त गांव चटकाली में हुआ है। रात में गश्त कर रहा सिपाही मोनू बाढ़ के तेज बहाव के चलते पानी के साथ बह गया। पैर फिसलने की वजह से मोनू हादसे का शिकार हुआ। 3 तस्वीरें देखिए- जानकारी के अनुसार मोनू लैपर्ड पर तैनात था। मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए इस इलाके में सड़कों पर जाल लगा रखा था। ताकि बाढ़ का पानी जब सड़क के ऊपर बहे तो मछलियां उसमें फंस जाए। मोनू ने पैर से इस जाल को हटाने की कोशिश की। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के तेज बहाव के साथ बह गया। गाजियाबाद जिले के रहने वाले मोनू 2018 बैच के सिपाही हैं। सिपाही की तलाश में SDRF की टीमें लगातार यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। SP ग्रामीण आकाश सिंह ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब 2:30 बजे का है। लैपर्ड पर तैनात सिपाही मोनू बाढ़ के पानी में बह गया। सिपाही की तलाश में SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0