मेरठ के AQI में सुधार, लेकिन स्मॉग की चादर बरकरार:287 दर्ज किया गया AQI, पल्लवपुरम सबसे अधिक प्रदूषित

Nov 11, 2025 - 07:00
 0
मेरठ के AQI में सुधार, लेकिन स्मॉग की चादर बरकरार:287 दर्ज किया गया AQI, पल्लवपुरम सबसे अधिक प्रदूषित
मेरठ में लगातार बढ़ते प्रदूषण से सोमवार में शहरवासियों को थोड़ी राहत मिलती नजर आई। सुबह के समय जहां शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स लाल श्रेणी में दर्ज किया गया, वहीं शाम तक यह स्तर 300 से नीचे आ गया। हालांकि, यह स्थिति अभी भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानी जा रही है। पूरा दिन दिखा स्मॉग का असर प्रदूषण का स्तर शहर में भले ही कम रहा हो लेकिन आसमान में स्मॉग की चादर सुबह से शामतक बनी रही। दिन में भी कुछ स्थानों पर लोगों को वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। इसके साथ- साथ आंखाें में जलन और सांस लेने में दिक्कत के मरीज भी अस्पताल में देखने को मिले। शहर में AQI का हाल पल्लवपुरम- 318 जयभीम नगर- 310 बेगमपुल - 302 दिल्ली रोड- 308 गंगानगर - 239 मेरठ का औसतन - 289 तेजी से आ रही तापमान में गिरावट मौसम में भी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी है रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार, रविवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रही। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विवि के वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही ने कहा कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, हवा की गुणवत्ता और गिर सकती है, क्योंकि ठंडी हवा में प्रदूषक तत्व नीचे जमे रहते हैं। ऐसे में नागरिकों को सुबह के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0