मेरठ में बादल छाए लेकिन नहीं हुई बारिश:8 से 14 घंटे की रफ्तार से चली हवा, 34 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Jun 16, 2025 - 06:00
 0
मेरठ में बादल छाए लेकिन नहीं हुई बारिश:8 से 14 घंटे की रफ्तार से चली हवा, 34 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
मेरठ में रविवार सुबह और दोपहर को बादल छाए। तेज हवा भी चली लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन का तापमान 34 डिग्री को पार कर गया। सुबह से शाम तक आठ से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने जरूर थोड़ी राहत दी। राजकीय मौसम विभाग कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह को हवा की रफ्तार आठ से 10 और शाम को 14 किमी प्रति घंटा रही। जून में तेज गर्मी के बीच रविवार का दिन राहत भरा रहा। पिछले 15 दिन में पहली बार दिन का तापमान 34 डिग्री के पास रहा। जिस कारण से गर्मी में भी राहत रही। जून की शुरुआत से बढ़ रही गर्मी लगातार परेशान कर रही थी। गर्मी का दौर अभी आगे भी बना रहेगा, लेकिन तराई क्षेत्रों में हुई बारिश के असर के चलते तापमान में गिरावट आयी है। तेज हवा के चलते गर्मी का अहसास कुछ कम हुआ है। सरदार पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि अगले दो दिन तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। दिन का तापमान अभी 40 डिग्री के नीचे रहेगा और उमस की तपिश भी थोड़ा कम दिखाई देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0