मेरठ में बढ़ती ठंड से 9 डिग्री पहुंचा तापमान:कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, अभी नहीं राहत के आसार

Dec 21, 2025 - 07:00
 0
मेरठ में बढ़ती ठंड से 9 डिग्री पहुंचा तापमान:कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, अभी नहीं राहत के आसार
मेरठ में दिन प्रतिदिन ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। बीत चार दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसका असर सड़क पर चल रहे वाहनों से लेकर ट्रेनों तक देखने को मिल रहा है। शनिवार इस सर्दी के सीजन का सबसे ठंड दिन दर्ज किया गया। कोहरा और शीतलहर कर रहे परेशान मेरठ में पूरा दिन धूप दिखाई नहीं देती है अगर आती भी है तो शीतलहर के कारण बे असर हो जाती है। इसके बाद दिन ढलते ही कोहरे की मोटी चादर आसमान में आ जाती है और दोपहर तक बनी रहती है। इस दृश्यता कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अभी नहीं राहत के आसार चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि आने वाले 72 घंटों में कोहरे और ठंड से कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। कोहरे में बरतें ये सावधानियां - किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और भैंसा-बुग्गी पर रेडियम रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं। - सफेद एलईडी लाइट का प्रयोग न करें, इससे सामने वाले वाहन चालक की आंखों पर असर पड़ता है। - कोहरे में हाईवे पर गलत दिशा में वाहन न चलाएं। - आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि अचानक ब्रेक लगने पर दुर्घटना से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0