मैगलगंज में बाइक डिवाइडर से टकराने से युवक की मौत:एक साल पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

May 19, 2025 - 12:00
 0
मैगलगंज में बाइक डिवाइडर से टकराने से युवक की मौत:एक साल पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई के मैगलगंज मंडी के पास एक दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनुराग उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह ग्राम कुल्लही मजरा मझिया का रहने वाला था। घटना के समय अनुराग अपने घर से मैगलगंज जा रहा था। मंडी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पसीगवां ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही अनुराग ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शादी मात्र एक साल पहले हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0