मैनपुरी में करंट लगने से किसान की मौत:खेत में काम करते समय हुआ हादसा, परिवार में मातम छाया

Oct 26, 2025 - 12:00
 0
मैनपुरी में करंट लगने से किसान की मौत:खेत में काम करते समय हुआ हादसा, परिवार में मातम छाया
मैनपुरी के ज्योति नगर पंचायत के ज्योति खोडिया निवासी 55 वर्षीय तारा सिंह शाक्य की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वे सुबह अपने खेत पर लगे समरसेबल पंप को चालू करने गए थे। करंट लगने से हुई मौत समरसेबल पंप चालू करते समय उन्हें अचानक करंट लग गया। परिजन उन्हें तत्काल मैनपुरी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तारा सिंह शाक्य के खेत ज्योति नगर से लगभग एक किलोमीटर दूर हवेली क्षेत्र में पड़ते हैं। वे खेत में पानी लगाने के लिए अकेले ही गए थे, उनके साथ कोई और नहीं था। खेती से ही चलता था घर तारा सिंह शाक्य अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और तीन बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। वे अपनी थोड़ी सी खेती से ही परिवार का गुजारा करते थे। परिजनों में मचा कोहराम घटना की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और छोटे बच्चे अपने पिता को याद कर तड़प रहे हैं। धीरे-धीरे नगर में यह खबर फैलने पर लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0