मैनपुरी में दबंगों ने युवक को बेल्ट से पीटा, VIDEO:पुराने विवाद में खेत से उठाकर ले गए दबंग, FIR दर्ज

Nov 2, 2025 - 18:00
 0
मैनपुरी में दबंगों ने युवक को बेल्ट से पीटा, VIDEO:पुराने विवाद में खेत से उठाकर ले गए दबंग, FIR दर्ज
मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ दबंगों ने एक युवक को खेत में ले जाकर बेल्ट से पिटाई कर रहे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक को बुरी तरह मारा-पीटा जा रहा है। वहां मौजूद किसी को न कानून का डर था, न पुलिस का खौफ। मामला भोगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा गांव का बताया जा रहा है। यहां यशवीर नामक युवक अपने खेत में काम कर रहा था। तभी गांव के ही कुछ दबंग युवक पहुंचे और उसे जबरन एक वाहन में डालकर दूसरी जगह ले गए। बताया जा रहा है कि पहले से चल रहे एक विवाद के चलते दबंगों ने यशवीर की पिटाई की। परिजनों के अनुसार, पिटाई से घायल यशवीर की हालत नाजुक हो गई थी। किसी तरह परिजन उसे सैफई मेडिकल कालेज ले गए। जहां पांच दिन तक इलाज चला। इसके बाद उसे मैनपुरी के पाठक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर पिछले 3 दिनों से इलाज चल रहा है। पीड़ित के पिता ने घटना की शिकायत भोगांव थाने में दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएगी। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0