मोदी सरकार के 11 साल:मथुरा में कार्यशाला, उज्ज्वला से आयुष्मान तक की उपलब्धियां गिनाईं

Jun 6, 2025 - 18:00
 0
मोदी सरकार के 11 साल:मथुरा में कार्यशाला, उज्ज्वला से आयुष्मान तक की उपलब्धियां गिनाईं
मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा “विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” अभियान के अंतर्गत जिला कार्यालय, पुष्पांजलि में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य एवं मथुरा प्रभारी अशोक कटारिया महापौर विनोद अग्रवाल पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव पूर्व विधायक कारिंदा सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी मथुरा अशोक कटारिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में आमजन के जीवन को बदलने वाले निर्णय लिए हैं। वहीं उन्होंने जब देश ने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर सत्ता सौंपी, तब देश महंगाई, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से जूझ रहा था। लेकिन आज 11 वर्ष बाद, हम आत्मविश्वास से कह सकते हैं यह 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' के रहे।मथुरा प्रभारी अशोक कटारिया ने बताया उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ से अधिक माताओं को धुएँ से मुक्ति मिली। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत करोड़ों गरीबों को पक्के घर मिले। शौचालय निर्माण के माध्यम से 'स्वच्छ भारत'अभियान एक जन आंदोलन बन गया। वहीं उन्होंने बताया आयुष्मान भारत योजना ने 50 करोड़ भारतीयों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया ,यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। वहीं उन्होंने बताया आज गांव-गांव में मोबाइल इंटरनेट है। डिजिटल लेन-देन में भारत दुनिया का सबसे अग्रणी देश बन गया है। आधार, DBT और मोबाइल ट्राईड के माध्यम से करोड़ों लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला। PM किसान सम्मान निधि योजना से हर साल करोड़ों किसानों के खाते में 6000 रूपये सीधे स्थानांतरित हो रहे हैं। फसल बीमा, सिंचाई योजनाएं और कृषि सुधारों से गांवों में समृद्धि आई है।सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, और सीमा सुरक्षा के मजबूत निर्णयों ने दुनिया को बताया नया भारत अब चुप नहीं बैठता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0