मौसम विभाग का अलर्ट:अयोध्या में तापमान 40.5 डिग्री, पूर्वी यूपी में हल्की बारिश का अनुमान

Jun 14, 2025 - 18:00
 0
मौसम विभाग का अलर्ट:अयोध्या में तापमान 40.5 डिग्री, पूर्वी यूपी में हल्की बारिश का अनुमान
अयोध्या में उमसभरी गर्मी से लोगों को अभी राहत नहीं मिल रही है, जिले के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्रा ने आगामी 24 घंटों का पूर्वानुमान जारी किया है। उनके अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। किसानों को इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपनी फसलों की रखवाली के लिए दिन-रात खुले आसमान के नीचे रहना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत और न्यूनतम 44 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा उत्तरी-पूर्वी दिशा से 5.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0