म्यूजिक कंपनी के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग:करनाल में 2 बाइकों पर आए बदमाश, 55 राउंड गोलियां चलाकर भागे

Oct 29, 2025 - 09:00
 0
म्यूजिक कंपनी के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग:करनाल में 2 बाइकों पर आए बदमाश, 55 राउंड गोलियां चलाकर भागे
हरियाणा के करनाल में बुधवार सुबह 3 बदमाशों ने सागा म्यूजिक कंपनी के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद बदमाश 2 बाइकों पर फरार हो गए। घटना सुबह 5 बजे की है। गोलियां बिल्डिंग की दीवार और शीशों पर जाकर लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि करीब 55 राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस बिल्डिंग और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। साथ ही मालिक से भी पूछताछ की जा रही है कि पहले उन्हें धमकी मिली हो या किसी पर शक है क्या? फायरिंग के बाद के PHOTOS हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0