संभल के असमोली क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव के 22 वर्षीय कादिर की यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना में मौत हो गई। कादिर ईंट सप्लाई का काम करता था। घटना उस समय हुई जब कादिर कैंटीन से नमकीन खरीदने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। वह सड़क पर गिरा और अपनी ही ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए की चपेट में आ गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास के क्षेत्र में करता था सप्लाई
कादिर अपने साथी मुकर्रम के साथ अलीगढ़ क्षेत्र में ईंट भट्टों से ईंट खरीदकर आसपास के क्षेत्र में सप्लाई का काम करता था। दोनों 10 दिन पहले ही अलीगढ़ गए थे और वहीं रह रहे थे। मंगलवार की रात 10 बजे कादिर का शव गांव पहुंचा। परिवार में कोहराम मच गया। शोक की स्थिति में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।