यमुना पुल पर मिला अधेड़ का मोबाइल और सामान:पुलिस और ग्रामीण कर रहे तलाश, खाना खाकर निकले थे टहलने

Sep 16, 2025 - 21:00
 0
यमुना पुल पर मिला अधेड़ का मोबाइल और सामान:पुलिस और ग्रामीण कर रहे तलाश, खाना खाकर निकले थे टहलने
जालौन के सिरसा कलार में यमुना पुल पर एक अधेड़ व्यक्ति का मोबाइल और सामान मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई है। अहमदाबाद में कलर पेंटिंग का काम करने वाले देवप्रसाद राठौर (55) मंगलवार शाम से लापता हैं। देवप्रसाद अपने गांव सिमहरा कासिमपुर आए हुए थे। वह मंगलवार को दोपहर के भोजन के बाद शाम करीब 4 बजे टहलने निकले। ऑटो से पालघाट यमुना पुल तक गए। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। एक राहगीर को पुल पर मोबाइल, चप्पल और गुटखा मिला। इसी दौरान मोबाइल पर देवप्रसाद की बहन का फोन आया। राहगीर ने उन्हें स्थिति बताई। बहन ने तुरंत परिवार को सूचित किया। नियामतपुर चौकी के उपनिरीक्षक बृजेश कुमार और सिरसा कलार थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव के प्रधान आनंद राठौर समेत सैकड़ों ग्रामीण भी खोजबीन में जुटे हैं। स्थानीय लोगों को आशंका है कि देवप्रसाद या तो नदी में कूद गए हैं। फिर टहलते समय फिसलकर गिर गए हैं। पुलिस और ग्रामीण देर रात तक तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गौरतलब है कि देवप्रसाद की पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं, जो अहमदाबाद में ही पेंटिंग का काम संभालने में उनकी मदद करते हैं। देवप्रसाद का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0