यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में होटल में एसी कंप्रेशर फटने से लगी आग, जान बचाने को होटल से बाहर भागे लोग

Aug 18, 2025 - 09:00
 0
यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में होटल में एसी कंप्रेशर फटने से लगी आग, जान बचाने को होटल से बाहर भागे लोग
आगरा में देर रात होटल डीसी विलास में एसी का कंप्रेशर फटने से आग लग गई। होटल से आग की लपटें उठनी लगी। अफरा तफरी मच गई। लोग जान बचाने को होटल से बाहर भागे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया। हादसा देर रात करीब 1 बजे थाना रकाबगंज अंतर्गत छीपीटोला में हुआ। लोगों ने बताया कि होटल की तीसरी मंजिल पर एसी का कंप्रेशर तेज धमाके के साथ फटा। ऐसा लगा कि कोई ब्लास्ट हुआ है। इसके साथ ही एसी में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर होटल में रुके लोग बाहर निकल आए। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। होटल का सामान जल गया है। पढ़ें पूरी खबर... ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, महिलाओं की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेलिंग ग्रेटर नोएडा में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जलपुरा बिजली घर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने रुकने की बजाय भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर उसकी बाइक फिसल गई। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी की पहचान बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के ईदलपुर गांव निवासी सोनू (38) के रूप में हुई है। मामला थाना इकोटेक-3 का है। पढ़ें पूरी खबर... मेरठ में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान मेरठ के धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लास्टिक की केन और दाना बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार देर रात आग लग गई। फैक्ट्री के मालिक अंकित तायल ने सीसीटीवी कैमरे में आग की चिंगारी देखी। उन्होंने तुरंत कर्मचारियों को सतर्क किया। सभी लोगों ने फैक्ट्री से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर 6 दमकल गाड़ियां पहुंचीं। आग को 3 घंटे में काबू पा लिया। घटना खरखौदा थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0